कुंभ मेला क्षेत्र से मिले 46 शव
कुंभ क्षेत्र से लाशों की बरामदगी के बाद प्रशासन जांच में जुट गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त मेला प्रशासन के लिए भी एक समस्या बनी हुई है।
कुंभ मेला के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आलोक शर्मा का कहना है कि अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
शाही स्नान के दौरान मची भगदड़ में सात लोगों की मौत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया था कि हादसे में मरने वालों की संख्या सात से कहीं ज्यादा है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की तादाद कम करके बताने का आरोप भी मेला प्रशासन पर लगाया था।
उधर, राज्य के मुख्यमंत्री ने इस हादसे को मात्र वाहन दुर्घटना से हुई साधारण वारदात कहा था। उन्होंने कहा था कि इतने बड़े आयोजन में ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण तो है लेकिन इसे महज दुर्घटना ही माना जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications