थरूर के मुश्किल वक्त में भी साथ है 'ट्विटर'

नई दिल्ली। ललित मोदी की ट्वीट के कारण कोच्चि फ्रेचाइजी के विवाद में फंसे विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर को अपने पद से इस्तीफा देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अपनी ट्विटर टिप्पणियों के कारण शशि थरूर हमेशा विवादों में आते रहे। लेकिन इस मुश्किल वक्त में जब उनके अपने ही उनसे मुंह मोड़ चुके हैं शशि थरूर के ट्विटर दोस्त उनके साथ हैं।

शशि थरूर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें

बहरीन के विदेश मंत्री खालिद अल खलीफा थरूर के मित्र हैं। थरूर की तरह उनके दोस्त अल खलीफा भी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर हमेशा ट्वीट करते रहते हैं। उन्होने उम्मीद जताई है कि थरूर जल्द ही अपने पुराने रुतबे में लौट आएंगे। खलीफा ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, "शशि थरूर ने इस्तीफा दे दिया। मेरे दोस्त थरूर, मुझे आपकी कमी महसूस होगी। परंतु मैं अपनी दिल की गहराइयों से यह कह सकता हूं कि आप जल्द ही वापसी करेंगे।"अल खलीफा ने कहा, "मेरे अजीज दोस्त (थरूर), मैं जानता हूं कि यह सब कुछ समय के लिए है। आप सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि हम सब के लिए एक संपत्ति हैं। आप से जल्द मिलूंगा।"

विवाद के बाद शशि थरूर ट्विटर पर वापस लौट आए हैं। शायद शशि थरूर को ट्वीट से इतना प्यार है कि कुर्सी भले ही छूट जाए लेकिन ट्विटर का साथ छोड़ना उन्हे गवारा नहीं। उल्लेखनीय है कि ललित मोदी ने शशि थरूर का नाम उनकी करीबी मित्र सुनंदा पुष्कर के साथ लिया था। एक ओर थरूर की कुर्सी छूटी तो उनकी मित्र सुनंदा ने कोच्चि टीम की अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+