टीचर के पीटने से स्टूडेंट की एक आंख फूटी
जिससे आकाश की बाईं आंख चोटिल हो गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि रेटिना के क्षतिग्रस्त होने से बाईं आंख की रोशनी वापस नहीं लौट सकती। कश्यप आई अस्पताल के प्रमुख ने बताया, "आकाश की आंख की रोशनी वापस लौटने की कोई संभावना नहीं है। उसकी बाईं आंख की रेटिना काफी अधिक क्षतिग्रस्त है। आंख करीब 29 प्रतिशत तक खराब हो गई है। उसे आगे इलाज के लिए चेन्नई या दिल्ली जाने की सलाह दी गई है।"
आकाश के पिता विजय महतो ने बताया कि उनके बेटे को अनीता वर्मा नामक शिक्षिका ने छड़ी से पीटा। आकाश ने घर लौटकर बताया कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने इलाज के लिए आकाश को चेन्नई या दिल्ली ले जाने की सलाह दी है लेकिन वह उसे बेहतर इलाज मुहैया कराने की हालत में नहीं हैं। महतो एक किसान हैं और उनके तीन बच्चे हैं।
शिक्षा विभाग इस घटना के बारे में जानकर हतप्रभ है। लोहरदग्गा के जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा, "हम घटना की जांच करेंगे। स्कूल प्रशासन और शिक्षिका के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।"













Click it and Unblock the Notifications