यूरोपीय परिवहन मंत्रियों की बैठक

यूरोपीय परिवहन मंत्रियों की बैठक

आइसलैंड की ज्वालामुखी से निकली राख के कारण लगातार पांचवे दिन यूरोप का हवाई यातायात ठप है.इसी मुद्दे पर आज यूरोप के परिवहन मंत्रियों की एक बैठक होने वाली है.

बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए होगी.

हवाई यातायात ठप होने के कारण पूरी दुनिया में क़रीब सत्तर लाख यात्री फंसे हुए हैं और यूरोप के तीन सौ से अधिक हवाई अड्डों पर कामकाज नहीं हो रहा है.

कई एयरलाइंस और एयरपोर्ट उड़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों से अधीर हो रहे हैं और उन्होंने इन उपायों की समीक्षा करने की अपील की है. उत्तरी यूरोप में पांचवे दिन यानी सोमवार को भी किसी उड़ान की संभावना नहीं है जबकि दक्षिणी यूरोप में हवाई अड्डों से उड़ानों का सिलसिला शुरु हो सकता है.

रविवार को यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने उम्मीद जताई थी कि सोमवार को यूरोप से कई उड़ानें संभव हो सकेंगी लेकिन एयर ट्रैफिक नियंत्रक संस्था यूरोकंट्रोल ने साफ़ कर दिया है कि ये आशावादी रवैय्या होगा.

स्पेन की पेशकश

यूरोप के हवाई अड्डों पर फंसे हुए लोगों को अलग अलग तरीकों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिशें भी शुरु हो गई हैं. स्पेन ने प्रस्ताव रखा है कि उनके हवाई अड्डों को यूरोप में प्रवेश करने की जगह बना दी जाए.

एक बार यात्री स्पेन पहुंच जाएं तो फिर वहां से यूरोप के अन्य देशों में बसों, ट्रेनों या नदी मार्ग से जा सकते हैं. यूरोपीय देशों के कई यात्री अमरीका और एशिया के देशों में फंसे हुए हैं.

स्पेन के इस प्रस्ताव पर सोमवार को यूरोपीय देशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में चर्चा हो सकती है. अधिक से अधिक एयरलाइनें दक्षिणी यूरोप के लिए ज़रिए उड़ानें लाने की कोशिश कर रही है ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके.

कीनिया की समस्या

यूरोप के हवाई यातायात का असर अफ्रीकी देश कीनिया में देखने को मिल रहा है. कीनिया के किसानों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा है. हज़ारों की संख्या में कीनिया के लोग खेतों में काम करते हैं जहां से होने वाली पैदावार यूरोप को निर्यात की जाती है.

अब इन किसानों को वापस उनके घर भेजा जा रहा है क्योंकि कीनिया से कोई विमान यूरोप नहीं जा पा रहा है.

बीबीसी के नैरोबी संवाददाता ने बताया है कि नैरोबी के एयरपोर्ट के गोदाम पूरी तरह भर गए हैं और फार्मों के गोदामों में भी जगह नहीं बची है.

अगर विमान मंगलवार तक उड़ानें शुरु नहीं करते हैं तो बड़ी मात्रा में हरी सब्ज़ियां और फूल बर्बाद हो सकते हैं. कीनिया से सब्ज़ियां और फूल कई यूरोपीय देशों में जाती हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+