लपांग को अब सिर्फ सोनिया का भरोसा
शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री डी. डी. लपांग ने स्वीकार किया उनके पास कांग्रेस विधायक दल का समर्थन नहीं है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राज्य में नेतृत्व का विकल्प अब भी खुला है। लपांग का यह बयान उस वक्त आया जब मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार मुकुल एम. संगमा को 28 में से 21 विधायकों ने शनिवार को अपना नेता चुन लिया था। संगमा वर्तमान गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।
लपांग ने कहा, "मैं यह खंडन नहीं करता हूं कि मुकुल के पास विधायक दल का समर्थन है लेकिन नेतृत्व परिवर्तन का हल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति के बाद ही होगा।" उन्होंने कहा, "अब तो हाइकमान पर सब कुछ निर्भर करता है। कांग्रेस का एक अनुशासित सिपाही होने के नाते मैं हाइकमान के निर्देशों का पालन करूंगा।"
उल्लेखनीय कि नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर उपजे संकट के मद्देनजर संगमा और लपांग अपने समर्थित विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए। दूसरी ओर संगमा यह भी कह रहे हैं कि "सभी विधायकों ने मुझे बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। हमें सोनिया गांधी की अनुमति का इंतजार है। "













Click it and Unblock the Notifications