उप्र में पारा 46 के पार, दिल्ली का लू से बुरा हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 45.6, वाराणसी में 44.6, इलाहाबाद में 44.3 और लखनऊ में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इधर दिल्ली का भी यही हाल है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं। रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बताया कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के साथ वातावरण में नमी की कमी और साफ आसमान के कारण गंगा के मैदानी इलाकों के तापमान में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक हालात जस के तस बने रहेंगे। गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल न के बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications