कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक शुरु

कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक शुरु

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निवास पर कांग्रेस पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक चल रही है जिसमें शशि थरूर विवाद पर फ़ैसला किया जा सकता है.

इससे पहले आईपीएल की कोच्चि टीम को लेकर विवादों में घिरे विदेश राज्य मंत्री शशि थरुर ने रविवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाक़ात की.

थरुर और प्रधानमंत्री के बीच बैठक क़रीब पचास मिनट चली लेकिन क्या बातचीत हुई है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये पहले से तय था कि थरूर और प्रधानमंत्री की मुलाक़ात के बाद शाम को कांग्रेस पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक होगी.

इसमें गृह मंत्री पी चिदंबरम, रक्षा मंत्री एके एंटनी, कांग्रेस अधय्क्ष सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं.

इससे पहले थरुर ने आईपीएल के मामले में सोनिया गांधी से भी मुलाक़ात की थी और अपनी बात रखी जिसके बाद उन्होंने संसद में बयान दिया.

लेकिन संसद में भी कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में नहीं दिखी जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि थरुर को इस्तीफ़ा देना पड़ सकता है.

आईपीएल की कोच्चि टीम को लेकर शशि थरुर और आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के बीच ठनी हुई है.

जहां मोदी ने आरोप लगाए हैं कि कोच्चि टीम के मालिकों को लेकर भ्रम की स्थिति है और इस टीम के लिए थरुर ने उन पर अनावश्यक दबाव डाला है. वहीं कोच्चि टीम का आरोप है कि मोदी उन्हें टीम देना नहीं चाहते थे.

कोच्चि टीम के मालिकों में से एक सुनंदा पुष्कर भी हैं जो शशि थरुर की नज़दीकी हैं.

हालाँकि सुनंदा ने रविवार को ही टीम में हिस्सेदारी लौटाने की घोषणा की है.

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने थरुर पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है और उनके इस्तीफ़े की मांग की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+