कुंभ में संदेश प्रधान नारों की धूम

'करेंगे गंगा स्नान तो रखेंगे पवित्रता ध्यान', 'जनहित की जान है गंगा सर्वधर्म की शान है' जैसे नारे कुंभनगरी में चारों तरफ लिखे दिखाई दिए। श्रद्घालुओं को आकर्षित करने के लिए कई धर्माचार्यो और स्वयं सरकारी संस्थाओं ने इन नारों का सहारा लिया।

विभिन्न संगठन गंगा की सफाई को लेकर भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं और इसके लिए नारों का सहारा ले रहे हैं। ये सभी समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े-बड़े बैनरों में नारे छपवाते हैं।

कई धर्माचार्य नारों के जरिए समर्पित भी नजर आए। वे खुद लोगों को इन नारों का महत्व बताते नजर आए। नीदरलैंड से आए सोहम बाबा ने कुंभ नगरी के लोगों को जलवायु परिवर्तन से होने परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने अपने नारों से विश्व में सद्भावना संदेश देने की कोशिश की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+