सेब की कीमतों में उछाल संभव
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के सबसे बड़े सेब उत्पादक शानक्सी प्रांत में इस सप्ताह पिछले चार दशकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 310,000 हेक्टेयर खेती इस ठंड से प्रभावित हुई है जिसमें 67,000 हेक्टेयर का उपयोग फसल उपजाने के लिए नहीं किया जा सकता।
वरिष्ठ प्रांतीय कृषि अधिकारी वांग जेनजिंग ने कहा कि पिछले साल शानक्सी में 85 लाख टन सेब का उत्पादन हुआ था जो देश के कुछ उत्पादन का एक तिहाई है।
उन्होंने बताया कि शानक्सी 30 से ज्यादा देशों में सेब के रस का निर्यात करता है।
प्रांतीय कृषि ब्यूरो से जुड़े एक विशेषज्ञ गुओ मींजु ने कहा कि चीन से निर्यात होने वाले ज्यादातर सेब शानक्सी से जाता है। यहां की फसल खराब होने से आपूर्ति पर असर पड़ा है जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में इजाफा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications