आस्ट्रेलिया में 2025 तक बहुमत में होंगे प्रवासी

जनसंख्या सलाहकार मैक्रोप्लान आस्ट्रेलिया के हवाले से समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने कहा कि यूरोप और एशिया के देशों से प्रवासियों की भारी संख्या के कारण अगले 15 वर्षो में आस्ट्रेलिया के स्थानीय परिवार अल्पसंख्यक बन जाएंगे।

आस्ट्रेलिया में सबसे अधिक प्रवासी ब्रिटेन (14.2 प्रतिशत), न्यूजीलैंड (11.4 प्रतिशत), भारत (11.2 प्रतिशत), चीन (10.5 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका (5.3 प्रतिशत) और फिलीपींस (4.1 प्रतिशत) से आते हैं।

जनसंख्या और शहरी शोध केंद्र के सह निदेशक बॉब बिरेल ने कहा कि विदेशों में जन्में निवासियों का प्रतिशत सिडनी और मेलबर्न में ऊंचा है क्योंकि नए प्रवासियों के ये सबसे लोकप्रिय गंतव्य हैं।

बिरेल ने कहा कि काफी अधिक संख्या में भारतीय और चीनी छात्र अध्ययन के लिए आस्ट्रेलिया आते हैं लेकिन पढ़ाई पूरी कर उनमें से अधिकांश यहीं बस जाते हैं।

वर्ष 2006 की जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत आबादी या तो विदेशों में पैदा हुई थी या फिर उनके अभिभावकों में से एक का जन्म विदेश में हुआ था।

मौजूदा प्रवासियों के स्तर को देखते हुए वर्ष 2025 तक उनकी संख्या के 2.2 करोड़ से बढ़कर 3.6 करोड़ होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+