पुलिस निरीक्षक ने की थाने में आत्महत्या
मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में बोरीवली पुलिस स्टेशन के निरीक्षक ने रविवार तड़के अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामराव पवार ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस निरीक्षक पी.आई. शिवाजी पाटिल ने रात को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यालय में ही खुद को गोली मार ली। इस घटना का पता उस समय चला जब सुबह पुलिसकर्मी कार्यालय पहुंचे।
पवार ने बताया, "घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। पाटिल ने लिखा है कि उन्होंने दोबार शादी की थी और पहली पत्नी उन्हें परेशान कर पैसे की मांग कर रही थी। पत्र में उन्होंने कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का भी जिक्र किया है।"
उल्लेखनीय है कि पाटिल अपनी दूसरी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications