लू लगने से एक की मौत
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोनीपत के जिले के झिंझौली गांव के रहने वाले ऋषि पाल की शुक्रवार को मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और पंजाब में दिन और रात का तापमान औसत से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रह रहा है। चण्डीगढ़ में शनिवार को पिछले 30 वर्षों में अप्रैल महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
चण्डीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले सन 1980 में 21 अप्रैल को इतना तापमान दर्ज किया गया था।
हिसार में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। शनिवार को यहां पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया।
चण्डीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक सुरेंदर पॉल ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा लू भी चल रही है।
उन्होंने कहा कि रविवार या सोमवार तक तूफान या धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications