बच्चों के फेल होने पर मां ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार आगरा के अर्जुन नगर में रहने वाली अंजना ने शनिवार दोपहर राजा की मंडी स्थित रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अंजना अपने तीनो बच्चों का रिपोर्ट कार्ड लेने स्कूल गई थी। बच्चे शिशु भारती स्कूल कक्षा तीन, दो और केजी में पढ़ रहे हैं। जब वह घर नहीं लौटी तो उनके पड़ोसियों ने उनकी तलाश की। पुलिस ने बाद में महिला का शव रेलवे पटरी के पास से बरामद किया। तीनों बच्चों के परीक्षा में असफल हो जाने की वजह से ही संभवत: महिला ने अपनी जान दे दी।"

अंजना के पति एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। उनके पति ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों के असफल हो जाने को लेकर काफी चिंतित थी।

स्कूल के प्राचार्य भास्कर बसु इस मामले में प्रतिक्रिया देने के लिए मौजूद नहीं थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+