कोटला स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि रविवार को होने वाले मैच को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के आसपास पुलिसकर्मी सघन निगरानी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बेंगलुरू स्थित एम. चिन्नास्वामी स्वामी स्टेडियम में विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे। ये विस्फोट मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच से पहले हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications