अमेरिकी युवती से बलात्कार का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

ऋषिकेश, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक अमेरिकी युवती से बलात्कार का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जिला अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

पुलिस के अनुसार जगन्नाथ उर्फ स्वामी शंकराचार्य सरस्वती नाम के 44 वर्षीय बाबा को चीला के काली मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसका असली नाम रवींद्र गायकवाड़ है और यह मुंबई का रहने वाला है। यह काफी लंबे समय से ऋषिकेश के आसपास रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को 25 वर्षीय एक अमेरिकी युवती गंगा तट पर फोटोग्राफी कर रही थी। इस दौरान यह बाबा वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। इसने खुद को मालिश विशेषज्ञ बताकर युवती की मालिश करने की पेशकश की। इसके बाद वह उसे एक स्थान पर ले गया और उससे बलात्कार करने की कोशिश की। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+