उप्र में पारा 46 के पार
पिछले 24 घंटे के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 45.6, वाराणसी में 44.6, इलाहाबाद में 44.3 और लखनऊ में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के साथ वातावरण में नमी की कमी और साफ आसमान के कारण गंगा के मैदानी इलाकों के तापमान में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक हालात जस के तस बने रहेंगे। गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल न के बराबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications