अवैध खनन के आरोप में मामला दर्ज

क्योंझर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि दर्जनों आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 38 वर्षीय काशीनाथ बेहेरा को पिछले महीने जोदा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

सिंह ने बताया कि उस पर उपद्रव, लूटपाट और हमलों के मामले दर्ज हैं। इससे पहले वर्ष 2001 में भी उसके खिलाफ एनएसए लगाया गया था।

एनएसए के तहत उसे बिना अदालती सुनवाई के एक साल तक कैद में रखा जा सकता है।

पिछले साल जुलाई में कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि कुछ खदानों में बिना लाइसेंस के खनन हो रहा है। इसके बाद केंद्र और राज्य की एजेंसियों ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

क्योंझर में खनन से संबंधित अपराधों में शामिल रहने के आरोप में जनवरी से लेकर अब तक 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+