जापानी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार के बताया कि जापान की महिला पर्यटक 25 वर्षीया साथीनोमुरा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 2,200 येन, पीड़िता का मोबाइल फोन तथा क्रेडिट कार्ड भी बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जिन दो ऑटो रिक्शा का प्रयोग किया गया था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। नीलमणि के अनुसार पुलिस इस मामले में सोमवार को आरोप पत्र दाखिल कर देगी तथा त्वरित न्यायालय में इस मामले की सुनवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात जापान की राजधानी टोक्यो की रहने वाली साथीनोमुरा नाम की विदेशी महिला के साथ पांच लोगों ने उस समय दुष्कर्म किया था जब वह एक ऑटो पर सवार होकर बोधगया से गया रेलवे स्टेशन जा रही थी। इस मामले की एक प्राथमिकी बोधगया थाना में दर्ज कराई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications