धर्मशाला में आईपीएल मैच के दौरान बारिश की आशंका
शिमला स्थित मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा कि धर्मशाला में रविवार को होने वाले आईपीएल मैच के दौरान बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ जाएगी।
सिंह ने कहा कि रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
रविवार को धर्मशाला में होने वाले मैच में मुख्य अतिथि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा होंगे। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम समुद्र तल से लगभग 4,000 फुट की ऊंचाई पर है। इसे दुनिया का सबसे मनोरम स्टेडियम माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications