चीनी युवकों को हस्त लेखन में कठिनाई
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन में पता चला है कि कंप्यूटर और मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ने से अधिकत्तर चीनी युवाओं को अब हाथ से लिखने में कठिनाई महसूस हो रही है।
सर्वेक्षण संस्थान 'चाइना यूथ डेली सोशल सर्वे सेंटर' की रिपोर्ट के मुताबिक रोजमर्रा की जिंदगी में कंप्यूटर, मोबाइल फोन और प्रिंटर का इस्तेमाल बढ़ने से लोगों ने धीरे-धीरे हाथ से लिखना छोड़ दिया है।
सेंटर के अनुसार कई युवाओं को हाथ से लिखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हस्त लेखन के दौरान उन्हें यही भूल जा रहा है कि आखिर अक्षरों को लिखा कैसे जाए।
समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने शुक्रवार को एक विद्यार्थी मेई जू के हवाले से कहा है, "यदि हमें अपने गृहकार्य को कंप्यूटर से लिखी गई प्रति के रूप में या हाथ से लिखी प्रति के रूप में जमा करने की आजादी है, तो फिर ऐसे में कोई हाथ से क्यों लिखे।"
मेई, हुबेई स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ती हैं, जब उन्हें हाथ से लिखकर गृहकार्य जमा करने को कहा गया तो वह इसमें असफल रहीं।
मेई ने कहा कि उन्होंने हाथ से ज्यादा लिखाई नहीं की है। लिहाजा उनकी लिखावट धीमी है, लेकिन कंप्यूटर में उन्हें महारत हासिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications