झुग्गी-बस्ती में आग, एक मरा, 2 घायल (लीड-1)
यह हादसा शनिवार देर रात लगभग 2.47 बजे पटपड़गंज इलाके में स्थित अंकुर अपार्टमेंट के समीप झुग्गी-बस्ती में हुआ। अग्निकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को समीप के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के आठ वाहन लगाए गए। अग्निकांड में आठ झुग्गियां जलकर राख हो गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पाने में एक घंटे का वक्त लगा। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
गौरतलब है कि एक हफ्ता पहले पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर झुग्गी इलाके में आग लग गई थी, जिसमें लगभग 100 झुग्गियां जलकर राख हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications