पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके
अमेरिकी भू विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने अमेरिकी भू सर्वेक्षण विभाग के हवाले से खबर दी है कि भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.15 बजे महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र लाए शहर से 28 किलोमीटर दूर 66 किलोमीटर की गहराई पर था। हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने सतर्कता बरतने को तत्काल नहीं कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications