आग से 550 झोपड़ियां खाक, 2 की मौत (लीड-3)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को आग की तीन घटनाओं में दो व्यक्ति मारे गए और 550 झोपड़ियां खाक हो गईं।

अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में स्थित एक झुग्गी बस्ती में लगी आग की वजह से दो व्यक्तियों की मौत हो गई और अन्य कई जख्मी हो गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, "हमें आग लगने की जानकारी शनिवार देर रात लगभग 2.47 बजे मिली। आग बुझाने वाले आठ दमकल वाहन घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए।"

डीएफएस के मुताबिक इस हादसे में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लगा।

एक अन्य घटना में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग के पास स्थित एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया," 27 दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए रवाना किया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन 400 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।"

अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना की जांच की जा रही है।

तीसरी घटना में पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित एक झोपड़ी पर बिजली का हाई टेंशन तार गिरने के कारण एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

तार गिरने से लगी आग में दर्जनों लोग झुलस गए और यहां स्थित 150 झोपड़ियां राख हो गईं।

मरने वाले व्यक्ति की पहचान वाहन चालक अशोक के रूप में की गई है। लाल बहादुर अस्पताल में अशोक को मृत घोषित कर दिया गया।

डीएफएस अधिकारी ने बताया,"घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए चार दमकल वाहन भेजे गए।"

गौरतलब है कि राजधानी में अप्रैल महीने में विभिन्न झुग्गी बस्तियों में आग लगने के कई हादसे हुए हैं।

गत मंगलवार शालीमार बाग में एक चाय की दुकान पर सिलिंडर गस रिसाव से आग लगी। इसमें 28 लोग झुलस गए थे, जिनमें 21 बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+