'आईपीएल नीलामी से छेड़छाड़ कर रहे हैं राजनीतिज्ञ व व्यापारी'
जोशी ने कोलकाता प्रेस क्लब में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आईपीएल स्कैंडल ने इस बात को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है कि राजनीतिज्ञ और व्यापारी किस तरह टीमों पर लगाई जाने वाली बोलियों में हिस्सा ले रहे हैं और उसके साथ हेराफेरी कर रहे हैं।"
जोशी ने कहा, "ऐसे समय में जब हमारा देश नक्सली हिंसा और आतंकवाद जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा हो, उस समय हमारे मंत्री आईपीएल को सार्वजनिक धन की लूट की एक एजेंसी में बदलने में व्यस्त हैं।"
जोशी ने कहा कि भाजपा थरूर के इस्तीफे की और इस पूरे मामले की सिरे से जांच कराने मांग करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications