बांग्लादेश संसद में भारत के साथ हुए समझौतों पर चर्चा
ढाका, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेशी संसद में भारत के साथ हुए तीन करारों पर चर्चा होगी। इन समझौतों में कैदियों का आदान-प्रदान, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से मुकाबला और आपराधिक न्याय में आपसी मदद जैसे करार शामिल हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के जनवरी महीने में हुए नई दिल्ली दौरे के दौरान हस्ताक्षर हुए थे।
सरकार ने विपक्ष के लंबे समय से लंबित इस मांग को मान लिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि बांग्लादेश को भारत के हाथों बेच दिया गया। लेकिन विपक्ष ने रविवार को कहा कि उसे नहीं लगता कि कोई चर्चा होगी या उसका कोई मतलब भी होगा।
सत्ताधारी अवामी लीग के संसद में मुख्य सचेतक अब्दुस शाहिद ने डिप्लोमेटिक करेस्पांडेंट्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (डीसीएबी) और आगामी दक्षेस शिखर सम्मेलन से जुड़े पांच गैर सराकरी संगठनों द्वारा आयोजित एक बैठक में सरकार के निर्णय के बारे में घोषणा की।
दूसरी ओर मुख्य विपक्षी पार्टी के मुख्य सचेतक जैनुल अब्दीन ने बीडीन्यूज24काम को बताया, "आवामी लीग जो कह रहा है आप उस पर विश्वास नहीं कर सकते। ट्रेजरी बेंच ने कई बार अपने वादे को तोड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications