मंडियों में 50 लाख टन से अधिक गेहूं पहुंचा
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इस वर्ष खरीदी मौसम के प्रथम 18 दिनों के दौरान हरियाणा की अनाज मंडियों में 50 लाख टन से अधिक गेहूं पहुंच चुका है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने यहां कहा कि शनिवार शाम तक खरीदे गए कुल गेहूं का 99 प्रतिशत हिस्सा यानी 47.61 लाख टन गेहूं सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है। जबकि व्यापारियों ने मात्र 1,060 टन गेहूं ही खरीदा है।
खरीददारी करने वाली पांच एजेंसियां हरियाणा सरकार की हैं, जबकि एक एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) केंद्र सरकार की है।
सिंह ने कहा कि करनाल जिले से 5.89 लाख टन गेहूं आया और उसके बाद जींद से 5.20 लाख टन तथा कैथल जिले से 5.12 टन गेहूं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications