काजिंस्की और उनकी पत्नी को भावभीनी श्रद्धांजलि
क्राकोव (पोलैंड), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पोलैंड के लाखों नागरिकों ने राष्ट्रपति लेख काजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया को रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आठ दिनों पहले दोनों की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।
पोलैंड में 1935 के बाद अभी तक इस तरह का शोक नहीं देखा गया था। दुनिया के कई नेताओं ने अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
काजिंस्की और उनकी पत्नी के शव को वावेल कैथ्रेडल के तहखाने में रखा गया था। दोनों को पोलैंड के राजाओं, राष्ट्रीय नायकों और संतों को दफनाए जाने वाले स्थान पर दफनाया गया। दोनों को 21 तोपों की सलामी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications