पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोहाट के सदर पुलिस स्टेशन पर तड़के इस हमले को अंजाम दिया गया। इसी शहर में शनिवार को एक शरणार्थी शिविर पर हुए दो आत्मघाती हमलों में 41 लोग मारे गए थे।
कोहाट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार में थाने के बाहर धमाका कर दिया। इस विस्फोट में आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।
खान ने बताया, "इस विस्फोट में एक बच्चे सहित सात लोग मारे गए और 25 से ज्यादा घायल हो गए।"
जांचकर्ताओं को अंदेशा है कि वारदात में करीब 25 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। विस्फोट के बाद सड़क पर करीब दो मीटर गहरा गड्ढा हो गया।
अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अफगानिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में सेना की कार्रवाइयों का बदला लेने के लिए तालिबानी आतंकवादी ऐसे कई हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गत मार्च से ओराकजई में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications