चीन में भूकंप: राहतकर्मियों ने 17,000 लोगों को बचाया (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शिंगाही प्रांत में बुधवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई थी। भूकंप में 1,484 लोग मारे गए थे।
अभी भी लगभग 300 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भूकंप में लगभग 12,000 लोग घायल हुए थे, जिसमें 1,300 की हालत नाजुक बनी हुई है।
राहत और बचाव कार्य में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 11,000 जवान और 15,000 से अधिक राहतकर्मी अभी भी जुटे हैं। माना जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications