विपक्षी दल के 11 कार्यकर्ताओं की दुर्घटना में मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने पार्टी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसा राजधानी से 200 किलोमीटर दूर एक बस के एक ट्रक से टकराने से हुआ। बस में सवार यात्री खुलना में सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया, "घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोगों ने खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल 35 लोगों का इलाज जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications