चेन झपटमारी के 200 मामलों में वांछित 4 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक सिद्धांत वर्मा, शैलेंद्र सिंह, शीतल चावला, सागर जाधव को शनिवार को मध्य दिल्ली के शकूरपुर मेट्रो स्टेशन के पासे से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त शरद अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों ने बताया है कि वे 200 से अधिक अपराधों में शामिल रह चुके हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से आठ सोने की चेन, दो मोटरसाइकिल और दो कारें बरामद की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications