आईपीएल मैच में आकर्षण का केंद्र बने दलाई लामा
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने किंग्स इलेवन की पारी के दौरान करीब एक घंटे तक मैच का आनंद उठाया।
मैच के शुरू होने से पहले तिब्बती धर्मगुरु ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पारंपरिक पोशाक 'खाता' का उपहार दिया। कुछ खिलाड़ियों विशेषकर भारतीयों ने उनके पैर छूने का यह मौका नहीं गंवाया।
किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ दलाई लामा ने खेल का आनंद उठाया और बॉलीवुड अभिनेता कबीर खान सहित अन्य गणमान्य लोगों से भेंट की।
उन्होंने कुछ दर्शकों को अपने साथ फोटो खिंचवाने की भी अनुमति दी।
दलाई लामा के कार्यालय के संयुक्त सचिव तेनजिन तकल्हा ने आईएएनएस से कहा कि दलाई लामा ने स्टेडियम में करीब एक घंटा बिताया और खेल का आनंद उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications