पेड़ गिरने से छात्रा की मौत, 30 जख्मी
पुलिस ने बताया कि हादसे में जख्मी छह छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।
राज्य पुलिस प्रमुख सुभाष जोशी ने बताया, "सड़क किनारे एक अधजला पेड़ अचानक गिर पड़ा। इसकी वजह से दौड़ प्रतियोगिता में शामिल कुछ प्रतिभागी इसकी चपेट में आ गए।"
प्रतिस्पर्धा को हरी झंडी दिखाकर शुरू करने वाले जोशी ने कहा, "समूह अपनी आधी दौड़ पूरी कर चुका था, लेकिन अंतिम बिंदू पर आते-आते हादसा हो गया।"
उन्होंने बताया, "चिल्ड्रेन्स एकेडमी की 16 वर्षीय छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।"
गौरतलब है कि पर्यावरण जागरूकता के लिए 'इको वाच सोसायटी' द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 4,000 स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications