कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म
इस मसले पर इस्तीफा देने का दबाव झेल रहे थरूर ने इससे पहले दोपहर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी सफाई पेश की।
कोर ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications