अफगानिस्तान में नीदरलैंड के 2 सैनिकों की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए ने नीदरलैंड के रक्षा मंत्रालय के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार आतंकवादियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अफगानिस्तान में अबतक 23 डच सैनिकों की हत्या हो चुकी है। वहां नीदरलैंड के लगभग 2,000 सैनिक तैनात हैं।
आतंकवादियों ने डच सैनिकों पर हमला अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में किया था। हमले में आतंकवादियों ने भारी विस्फोटकों का इस्तेमाल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications