लपांग का इस्तीफा, शिलांग में होगी विधायकों की बैठक (लीड-1)

कांग्रेस के एक नेता ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "पार्टी अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।" सोमवार को शिलांग में नए नेता के चुनाव के लिए कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी।

लपांग ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब थोड़े ही समय पूर्व उन्होंने आईएएनएस से स्वीकार किया था कि उन्होंने कांग्रेस के 28 विधायकों का समर्थन खो दिया है।

लपांग ने यह बात तब स्वीकार की जब उनके विश्वास पात्र सहयोगी मुकल एम. संगमा को पार्टी के 28 विधायकों में से 21 ने शनिवार को एक बंद कमरे में आयोजित बैठक में लापांग का उत्तराधिकारी चुन लिया।

संगमा फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व वाली मेघायल युनाइटेड एलायंस (एमयूए) गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

इसके पहले लपांग ने रविवार को स्वीकार कर लिया था कि उनके पास कांग्रेस विधायक दल का समर्थन नहीं है।

उन्होंने कहा था, "कांग्रेस का एक अनुशासित सिपाही होने के नाते मैं हाईकमान के निर्देशों का पालन करूंगा।"

ज्ञात हो कि नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर उपजे संकट के मद्देनजर संगमा और लपांग अपने समर्थित विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

इस बीच, संगमा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें सोनिया गांधी की अनुमति का इंतजार है। सभी विधायकों ने मुझे बिना शर्त समर्थन दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+