सिपाही को तमाचा जड़ने के आरोप में विधायक हिरासत में
खान हैदराबाद के करवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके साथ उनके दो समर्थकों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। सभी पर भारतीय दंड संहिता (आपीसी) की धारा 353 के तहत यह कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में हुमायूं नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। खान और उनके दो सहयोगियों को हिरासत में लिए जाने के बाद भारी संख्या में उनके समर्थक थाने के पास पहुंच गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications