हरियाणा में पहली ग्रामीण अदालत शुरू
पहले दिन ही अदालत ने शाहबाद परिक्षेत्र के ग्राम पंचायतों के 91 मामलों का निपटारा किया।
उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश जैन ने ग्रामीण अदालतों के लिए अलग काडर के न्यायिक अधिकारियों की आवश्यकता पर बल दिया।
जैन ने कहा कि अलग काडर के न्यायाधीशों को केवल ग्रामीण अदालतों में ही नियुक्त किया जाना चाहिए।
जैन ने बताया कि मामलों के निपटारे के लिए अगले कुछ वर्षो में पूरे देश में 5,000 से अधिक ग्रामीण अदालतें स्थापित की जाएंगी। इन अदालतों की सफलता यहां काम करने वाले अधिकारियों के स्वभाव पर निर्भर करेगा। ग्रामीण अदालतों से इन इलाको में रहने वाले लोगों के समय और पैसे की बचत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications