उत्तर भारत में जारी रहेगी गर्मी की तपिश

दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रविवार को भी गर्मी का कहर बना रहा। राजस्थान के गंगानगर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई भागों में गर्मी ने लोगों को बेदम कर रखा है।

दिल्ली में शनिवार का दिन पिछले 52 सालों में अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया, वहीं रविवार को भी इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं देखा गया और अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

उधर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रविवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 36.2, 34.8 और 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं लखनऊ, पटना, और भोपाल में अधिकतम तापमान 42.8, 40 और 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में बारिश की संभावना है। उत्तराखण्ड में भी वर्षा हो सकती है।

आईएमडी ने दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होने के आसार जताए हैं। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छींटे पड़ने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी भागों में मौसम में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं। देश के बाकी हिस्सों में गर्मी अपनी मौजूदगी वैसे ही कायम रखेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+