कुत्ते के काटने से भाजपा उम्मीदवार की मौत
राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक 48 वर्षीय रंजीत जमातिया को पिछले सप्ताह एक कुत्ते ने काट लिया था। जमातिया तीन मई को होने वाले टीटीएएडीसी के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे। उनकी मौत दक्षिण त्रिपुरा के सरकारी अस्पताल में हुई।
अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार की मौत के बाद आयोग ने महारानी-चेल्लागंज में टीटीएएडीसी का चुनाव स्थगति कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि टीटीएएडीसी के 30 सीटों के लिए 162 उम्मीदवार हैं जिनमें 10 महिलाएं हैं। इनमें से 28 सीटों के लिए चुनाव होगा जबकि दो सीटों पर नामांकन होगा।
राज्य के चुनाव आयुक्त यशपाल सिंह ने कहा, "हमने इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए गृह मंत्रालय से केंद्रीय सुरक्षाबलों की 30 कंपनियों की मांग की है। यह वर्तमान में तैनात किए गए अर्धसैनिक बलों के अलावा होंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications