वीडियोकॉन की 6000 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना
उन्होंने कहा कि गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के पीपावाव में 5,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,200 मेगावॉट क्षमता का विद्युत संयंत्र अगले 30 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। कंपनी वहीं पर 1,200 मेगावॉट के ही एक अन्य संयंत्र की संभावना तलाश रही है।
धूत ने कहा कि छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के आसनसोल और महाराष्ट्र के भी एक अन्य स्थान पर बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है और कोयला की उपलब्धता पर फैसला हो गया है। बहरहाल आसनसोल की परियोजना धीमी गति से चल रही है।
धूत ने कहा कि पीपावाव परियोजना के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वीडियोकॉन ने इंडोनेशिया में 20 करोड़ टन भंडार वाली एक कोयले की खान खरीदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications