ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रदर्शन किया

राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की उपस्थिति में इस्लामी गणराज्य के संस्थापक इमाम खोमेनी के मकबरे पर आयोजित विशेष परेड में विभिन्न सैन्य इकाइयों ने अपनी क्षमताओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी फारस के अनुसार सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल सेज्जिल, लंबी दूरी की मिसाइल शहाब 3 और कदर 1 का प्रदर्शन किया गया।

तरल ईंधन वाली शहाब 3 की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर है और यह 760 से 1000 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ ले जाने में सक्षम है। सेज्जिल काफी अधिक ऊंचाई पर जाने और शहाब 3 से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम है।

ईरान ने सेज्जिल की दूसरी पीढ़ी की मिसाइल का सफल परीक्षण करने के बाद पिछले वर्ष के आरंभ में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+