मायावती का माफियाओं को निकालना महज ढोंग : मुलायम
लखनऊ में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम ने कहा कि अगर मायावती माफियाओं को पार्टी से निकालेंगी तो उन्हें आधे मंत्रियों को निकालना पड़ेगा क्योंकि बसपा सरकार में शामिल आधे मंत्री माफिया हैं।
मायावती की पूरी कयावद को दिखावा करार देते हुए मुलायम ने कहा कि जब माफियाओं को निकालना ही था तो उन्हें पार्टी में शामिल क्यों किया था। उन्होंने कहा कि बसपा में माफियाओं की भरमार है। वह गुंडों और माफियाओं की ही पार्टी है।
मुलायम ने दावा किया कि सपा में कोई माफिया तत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा न कोई माफिया है और न ही किसी माफिया के लिए पार्टी में जगह है।
मालूम हो कि गत शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी को उनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्काषित कर दिया था। अंसारी बंधु मुलायम सिंह यादव के करीबी रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications