भुट्टो हत्या मामले में कार्रवाई करेगी सत्ताधारी पार्टी
सत्ताधारी पार्टी की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब मामले से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट जारी हुई है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है यदि तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की सरकार द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो बेनजीर की हत्या को रोका जा सकता था।
इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय शनिवार को भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की बैठक में लिया गया। फिलहाल पीपीपी की कमान बेनजीर के पति व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के हाथ में है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने रविवार को कहा कि जरदारी ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से कहा है कि इस हत्याकांड में शामिल संदिग्ध अधिकारियों, सबूतों को नष्ट करने या वास्तविक हत्यारों को मदद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
बाबर ने कहा कि पीपीपी का मानना है कि मुशर्रफ भुट्टो की मौत के लिए सीधे रूप में जिम्मेदार हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में इस रुख का समर्थन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications