आईपीएल टीम खरीदने का फिर प्रयास करेगा वीडियोकॉन : धूत
कंपनी के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने रविवार को कहा, "हम टीवी सेट बनाने और उससे जुड़े व्यापार करते हैं, इसलिए यह बढ़िया व्यापार हमारी समझ में आता है।"
धूत ने कहा कि आईपीएल के 25 अप्रैल को समाप्त हो रहे वर्तमान सत्र के बाद वीडियोकॉन मौजूदा टीमों में से किसी टीम को खरीदने की संभावना तलाशेगा।
उन्होंने कहा, "हम निश्चय ही आईपीएल-4 में शामिल होने का प्रयास करेंगे।"
उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उन पर राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी या आईपीएल आयुक्त ललित मोदी का कोई दबाव है।
उन्होंने कहा, "मैंने पुणे टीम के लिए बोली लगाई। उसके लिए उनसे कोई चर्चा नहीं हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications