दुबई में हवाई अड्डा प्रदर्शनी 25 अप्रैल से
प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 27 अप्रैल के बीच होगा। इसमें हवाई अड्डा क्षेत्र से संबंधित उपकरण निर्माता देश चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, डेनमार्क और स्वीट्जरलैण्ड शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान हवाई अड्डा संचालन व्यवस्था, विमानों के रख-रखाव और प्रशिक्षण संबंधी उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
हवाई अड्डा परियोजना 'यूबीआई फ्रांस' के प्रमुख सोफिए आईसोविट ने कहा, "मध्य-पूर्वी और दक्षिण एशियाई देशों में विमान सेवा और हवाई अड्डा की बुनियादी ढांचा में निवेश बढ़ने से फ्रांसीसी कंपनियों को कारोबार करने का बड़ा मौका मिलने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications