आस्ट्रिया में 4 लाख डॉलर का वायलिन चोरी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने पुलिस के हवाले से शनिवार को बताया कि एक वायलिन वियना के नजदीक वोसेंडोर्फ में एक होटल से शनिवार दोपहर बाद चोरी हो गया।
रूस के लोकप्रिय आर्केस्ट्रा में वायलिन वादक एक महिला ने वायलिन को अपने पुरुष मित्र की देख-रेख में होटल में छोड़कर खरीददारी के लिए गई हुई थी।
होटल में ठहरा व्यक्ति कंप्यूटर पर काम करने में व्यस्त हो गया, जिससे वह चोर को देखने में असफल रहा।
पुलिस ने बताया कि होटल में वीडियो कैमरा नहीं होने की वजह से चोर को पकड़ने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications