थरूर ने सुनंदा के लिए पद का दुरुपयोग किया : भाजपा
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोच्चि टीम की फ्रेंचाइजी को लेकर उठे विवाद के सिलसिले में एक बार फिर विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर के इस्तीफे की मांग की। पूरे मामले को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए भाजपा ने थरूर पर पद के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
भाजपा प्रवक्त रविशंकर प्रसाद ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मौजूदा संदिग्ध परिस्थितियों से स्पष्ट होता है कि थरूर ने अपनी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।"
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला भ्रष्टाचार से संबंधित है। "इसमें कानून का उल्लंघन हुआ है। कंपनी नियमों व कानूनों को ताक पर रखा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक केंद्रीय मंत्री के इशारों पर यह सब किया गया।"
प्रसाद ने कहा, "यह सिर्फ 18 फीसदी हिस्सेदारी का मामला नहीं है। मंत्री की मित्र तो सिर्फ बहाना है। थरूर ही इससे लाभान्वित होंगे और इसलिए सारे नियम कायदों को ताक पर रखा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications