यूएई से बगदाद के लिए उड़ान शुरू होगी
एतिहाद एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स होगान ने इस बारे में बताया कि एतिहाद अबू धाबी से सप्ताह में पांच वापसी उड़ाने शुरू करेगी। इसके अलावा एक जून से दो अन्य उड़ाने इराक के एक अन्य शहर इर्बिल तक के लिए भी शुरू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं और उन्हें गर्व है कि उनकी कंपनी इराक तक के लिए उड़ान शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र से उन्हें काफी ज्यादा मांग की उम्मीद है, खासकर सरकारी और व्यापार क्षेत्र से। इन दिनों इराक से अन्य देशों में जाने वाले परिवारों की संख्या बढ़ी है।
होगान ने कहा कि यह नई सेवा मध्य-पूर्व, आस्ट्रेलिया, चीन, यरोप, जापान, उत्तरी-अमेरिका और फिलीपींस के यात्रियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी।
इण्डो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications