दो न्यायाधीशों को शपथ दिलाने से इंकार
बीडीन्यूज.24.कॉम की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, "यह समझा जाता है कि प्रधान न्यायाधीश ने जातीय समाजतांत्रिक दल (जेएसडी) की छात्र इकाई, जेएसडी छात्र लीग के पूर्व नेता, मोहम्मद रुहुल कुद्दूस बाबू और उप महान्यायवादी मुहम्मद खासरुज्जमां को शपथ दिलाने से इंकार कर दिया।"
वेबसाइट पर लिखा है, "कई अखबारों ने खबर दी है कि बाबू के खिलाफ एक पुराना हत्या का मामला है और उनका नाम हाल ही में आरोपियों की सूची से हटाया गया है। और खासरुज्जमां ने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में तोड़-फोड़ में हिस्सा लिया था। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश के कार्यालय के दरवाजे पर भी लात मारा था।"
स्टार ऑनलाइन ने कहा है कि जिन दो लोगों की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की गई थी, वे भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए थे, क्योंकि प्रधान न्यायाधीश ने पहले ही तय कर लिया था कि वह उन्हें शपथ नहीं दिलाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications